Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में झामुमो नेता विशाल गोप गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibsasa (Sukesh Kumar) : लंबे समय से फरार झामुमो नेता विशाल गोप को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनके ऊपर करोड़ों रुपये की हेराफेरी को लेकर मामला दर्ज था. गुरुवार को ही विशाल गोप को न्यायिक हिरासत में चाईबासा मंडलकारा भेजा गया. विशाल गोप ने काफी लोगों से जालसाजी कर बड़ी रकम की धोखाधड़ी की है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-work-on-national-air-clean-program-started-funds-will-be-available-from-15th-finance/">आदित्यपुर

: नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम पर कार्य शुरू, 15वें वित्त से मिलेगा फंड

ठगी का शिकार हुए 13 लोग अब तक आए सामने : थाना प्रभारी 

यह मामला पुलिस के संज्ञान में तब आया जब सेना से सेवानिवृत हुए डोमरडीहा निवासी रमेश चंद्र गोप ने मुफस्सिल थाना में विशाल गोप के खिलाफ 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना प्रभारी पवनचंद्र पाठक ने बताया कि अभी तक 13 लोग सामने आये हैं, जिनसे विशाल गोप ने ठगी की है. करीब 1.5 करोड़ रुपये की जालसाजी के बारे में पता चला है. आने वाले दिनों में ठगी का शिकार हुए कई अन्य लोग भी सामने आ सकते हैं. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-bike-riders-injured-one-serious-after-being-hit-by-unknown-vehicle/">चांडिल

: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

शेयर मार्केट में निवेश करने की बात कह लेता था पैसे

वहीं, ठगी का शिकार हुए 49 वर्षीय रमेश चंद्र देवगम ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह मुफस्सिल थाना के डुमरडीहा गांव का रहने वाला है. 2018 में सेना से सूबेदार के पद से वह रिटायर हुआ है. रिटायरमेंट के बाद चाईबासा आने पर कुचाई के विशाल गोप से उसका परिचय हुआ. विशाल ने उसे बताया कि वह डिजिटल लाइफ के नाम से वर्ष 2017 से शेयर मार्केट में निवेश कर रहा है. इसमें कुछ वर्षों में पैसा दोगुना हो जाता है. इसमें जिन लोगों ने पैसा इन्वेस्ट किया, उनको वापस वह पैसा लौटा देता है. अनेक लोगों ने उसके डिजिटल लाइफ के माध्यम से पैसा इन्वेस्ट किया है. विशाल की बातों में आकर रमेश ने भी सेवानिवृत्ति में मिले 11 लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से हस्तांतरित किये थे. लेकिन उसे एक रुपये भी हासिल नहीं हुआ. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-arrested-two-minors-going-to-chennai-to-get-married-after-running-away-from-home-explaining-and-handed-over-to-parents/">किरीबुरू

: घर से भाग कर शादी करने चेन्नई जा रहे दो नाबालिग को पकड़ा, समझाकर माता-पिता को सौंपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही