Chaibasa: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध में सोमवार को पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना पर बैठे नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर प्रदेश में चल रही सरकार को डिस्टर्ब करने का कुत्सित कार्य कर रही है. झामुमो इसका हर समय विरोध करेगा. धरना की अध्यक्षता झामुमो के जिलाध्यक्ष एवं चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने की. इसे भी पढ़ें: मॉडल">https://lagatar.in/model-school-is-not-a-project-but-a-foundation-for-better-education-and-future-of-jharkhandis-hemant-soren/">मॉडल
स्कूल एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि झारखंडियों के बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए है नींव- हेमंत सोरेन
विधायक मंगल कालिंदी के आप्त सचिव ने पिंटू दत्ता पर किया छिनतई व जान मारने की धमकी देने का केस [wpse_comments_template]
स्कूल एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि झारखंडियों के बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए है नींव- हेमंत सोरेन
पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र के इस कुत्सित प्रयास उजागर करेंगे: सुखराम उरांव
सुखराम उरांव ने कहा कि हम पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र के इस कुत्सित प्रयास को लेकर जाएंगे और उजागर करेंगे. पार्टी के जिला सचिव सोना राम देवगम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में अस्थिरता का माहौल पैदा किया जा रहा है जिससे राज्य के विकास का कार्य बाधित हो रहा है. इस मौके पर बडी संख्या में झामुमो के पदधारी व नेता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-emergency-secretary-of-mla-mangal-kalindi-filed-a-case-against-pintu-dutta-for-snatching-and-threatening-to-kill-her/">जमशेदपुर:विधायक मंगल कालिंदी के आप्त सचिव ने पिंटू दत्ता पर किया छिनतई व जान मारने की धमकी देने का केस [wpse_comments_template]
Leave a Comment