Search

 
 
 

चाईबासा : मणिपुर घटना के विरोध में झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मणिपुर घटना के विरोध में सोमवार को विधायक दीपक बिरुवा के निर्देश पर झामुमो हाटगम्हरिया प्रखंड कमेटी ने केंद्र सरकार व मणिपुर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और आक्रोश जताया. इससे पहले सभी कार्यकर्ता केंदपोसी मोड़ पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हाटगम्हरिया मुख्य बाजार पहुंचे. यहां केंद्र सरकार और मणिपुर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप ने कहा कि मणिपुर में इतनी बड़ी घटना हुई, इसके बाद भी केंद्र और मणिपुर मुख्यमंत्री द्वारा गंभीरता नहीं दिखाना दर्शाता है कि भाजपा आदिवासी को सिर्फ वोट बैंक समझती है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-protest-against-closure-of-public-road-villagers-submitted-memorandum-to-co/">घाटशिला

: सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने का विरोध, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन में यह थे शामिल

विरोध प्रदर्शन में जिला महिला मोर्चा सचिव सुमित्रा ‌सिंकू, जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, कृष्ण कुम्हार,राजेश सिंकू, प्रखंड सचिव गोपाल हेंब्रम, देवेन देवगम, जुंडिया सिंकू, बागुन सिंकू, राधाकृष्ण गागराई, सोबोन पूर्ति, मुरली कोड़ा, सिवानी सिंकू, सुनील बिरुवा, मंगल हेंब्रम, श्याम कोड़ा, मनमोहन गागराई, विनोद पिंगुवा, श्रीधर लागुरी, बाबूराम तांती, नरेश हेम्ब्रम, बुलेट कोड़ा, श्याम कोड़ा, मनमोहन गागराई, हरिश गागराई, डॉ दीपक बिरुवा, राजेश लोहार समेत काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही