Search

 
 
 

चाईबासा : झामुमो निभाए गठबंधन धर्म, लोकल स्तर के नेता के बयान को नहीं मानती : गीता कोड़ा

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है. पिछले दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव द्वारा जारी बयान पर सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. सांसद ने कहा कि निचले स्तर के नेता यह तय नहीं करेंगे कि किसको टिकट कहां से मिलेगा. हाई कमान इसके लिए निगरानी कर रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष यह तय नहीं करेंगे कि टिकट किसे मिलेगा, यह एक बेवकूफी भरा बयान है. मैं इस बयान को नहीं मानती हूं. उन्होंने कहा कि `इंडिया` गठबंधन तय करेगा कि कांग्रेस को सीट कहां मिले. उन्होंने कहा कि झामुमो के प्रदेश अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गुरुजी के साथ राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता बैठक कर इस पर निर्णय लेंगें. मालूम हो कि सुखराम उरांव ने सिंहभूम सीट पर दावा करते हुए कहा था कि झामुमो सिंहभूम सीट पर मजबूत है. इसलिए सिंहभूम संसदीय सीट झामुमो के खाते में आना चाहिए. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-the-absconding-accused-of-robbery-5/">तांतनगर

: लूटकांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही