Chaibasa (Sukesh kumar): सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में झामुमो सबसे मजबूत है और पिछले दो कार्यकालों से लगातार सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो का ही कब्जा है. ऐसे में इस लोकसभा क्षेत्र में झामुमो की स्वाभाविक दावेदारी बनती है. 2024 में हर हाल में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से झामुमो ही चुनाव लड़ेगा. बुधवार को चाईबासा में जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो जिला समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया. पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया. चाईबासा के डोबरोसाई स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक दीपक बिरुवा, विधायक निरल पूर्ति, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला सचिव सोनाराम देवगम समेत जिला समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, केन्द्रीय सदस्य तथा जिला अन्तर्गत सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-social-welfare-department-made-the-girls-aware/">चाईबासा
: समाज कल्याण विभाग ने युवतियों को किया जागरूक
: कमल देवगिरि हत्याकांड मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार
: समाज कल्याण विभाग ने युवतियों को किया जागरूक
बड़े स्तर पर चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
बैठक में सर्वसम्मति से कोल्हान विश्वविद्यालय समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में क्षेत्रीय भाषा की नियमित पढ़ाई हेतु क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों का पद सृजित करने के लिए सरकार से मांग करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है. बैठक में इसके अलावे और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें अभियान चलाकर अधिक से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. सदस्यता शिविर आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर दिया जाएगा. इस दौरान नुक्कड़ सभा आदि का आयोजन कर आम जनता को राज्य सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा. स्थानीय जनमुद्दों व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिला समिति प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम तय करेगी. आगामी 19 मई को बिजली बिल माफी की मांग को लेकर विधायकों के नेतृत्व में जिला का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट करेगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-absconding-accused-arrested-in-kamal-devgiri-murder-case/">चक्रधरपुर: कमल देवगिरि हत्याकांड मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment