Search

 
 
 

चाईबासा : झामुमो वृहद स्तर पर 9 अगस्त को मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस, गांधी मैदान में होगा कार्यक्रम

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंझारी प्रखंड कमेटी की एक बैठक विधायक निरल पूर्ति की अध्यक्षता में गुरुवार को सम्पन्न हुई. बैठक में विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पूरे धूमधाम और बड़े स्तर से मनाया जायेगा. इसको लेकर मंझारी प्रखंड कमेटी पूरी तैयारी करें. प्रखंड के सभी पंचायत से झामुमो कार्यकर्ता 9 अगस्त को चाईबासा के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचेंगे. जहां पूरे जिला के आदिवासी एक साथ जमा होकर इस महत्वपूर्ण दिवस को मिलकर मनाएंगे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-block-development-officer-held-review-meeting-of-pm-awas-yojana/">सरायकेला

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक

योजना को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : निरल

झारखंड सरकार के द्वारा चलायी जा रहा महत्वपूर्ण योजना को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी झामुमो के कार्यकर्ताओं की है. इसलिए वे लोगों तक जानकारी पहुंचाने के साथ ही उन्हें लाभ भी दिलाने का भी काम करें. उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि ग्रामीणों को सभी तरह की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं. विधायक ने कहा कि कुछ परिवारिक परेशानी के कारण नियमित रूप से कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं हो रही थी लेकिन अब लगातार और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-arrested-for-doing-business-by-bringing-counterfeit-notes-from-odisha-jailed/">चाईबासा

: ओडिशा से जाली नोट लाकर कारोबार करने वाले तीन गिरफ्तार, जेल

यह रहे उपस्थित

इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह 20 सूत्रीय मंझारी प्रखंड अध्यक्ष जोगेंद्र नाथ बिरुवा, उपाध्यक्ष लाला राऊत, पूर्व मुखिया चंद्रमोहन बिरुवा , श्रीराम सोरेन, संजय हेंब्रम, विदेश्वर सवैया, सुभाष तामसोय, मथुरा तामसोय, माधव चंद्र बिरुवा, लक्ष्मण बिरुवा, जयराम बिरुवा, विश्वमोहन बिरुवा, कायरा सोय, ड्राइवर सुंडी, विजय सिंह बारी, सुशील तांती समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही