Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पिछले वर्ष 12 जुलाई को मझारी प्रखंड के जंगीबुरू में तेल टैंकर के पलटने से मरे तीन बच्चे के परिजनों को मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में जिला परिषद सदस्य सह क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हैं. धरना पर उनके सहयोगी जिला परिषद सदस्य माधव चरण कुंकल सहित अनेक कार्यकर्ता भी शामिल हैं. माधव चरण कुंकल ने कहा कि घटना के एक साल होने में कुछ ही माह बाकी है पर अब तक मृतक बच्चों के परिजनों को कोई मुआवजा राशि नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि बच्चे के परिजनों को उनका हक दिलाने के लिए हम सभी का प्रयास लगातार जारी रहेगा. धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-three-day-leadership-development-training-of-tata-steel-foundation-concluded/">नोवामुंडी
: टाटा स्टील फाउंडेशन का तीन दिवसीय नेतृत्व क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण संपन्न [wpse_comments_template]
: टाटा स्टील फाउंडेशन का तीन दिवसीय नेतृत्व क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण संपन्न [wpse_comments_template]
Leave a Comment