Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जॉन मिरन मुंडा लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव, बैठक में बनी सहमती

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा और झारखंड जनरल कामगार यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में पिल्लई हॉल में गुरुवार को जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को खड़ा करने को लेकर चर्चा हुई. सम्मेलन मे सर्वसम्मिति से तय हुआ कि जॉन मिरन मुंडा को लोकसभा प्रत्याशी के रूप उतारा जाएगा. मजदूर किसानों की ओर से कहा गया कि इस बार ठेकेदार और डीलर का नेता नहीं मजदूर किसान के नेता को जिताना है. जॉन मिरन मुंडा लगातार 20 वर्षों से मजदूरों के हक के लिए लड़ रहे है. इस कारण उन्हें 11 बार जेल भी जाना पड़ा पर उन्होंने आंदोलन जारी रखा. ऐसे नेताओं को ही चुनाव में जिताना चाहिए. इसके लिए सभी घर-घर से चंदा लेकर जिताने का प्रयास किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-can-enroll-for-the-july-session-of-ignou-study-center-till-30th-september/">चाईबासा

: इग्नू स्टडी सेंटर के जुलाई सत्र में 30 सितम्बर तक नामांकन करा सकते हैं विद्यार्थी

टाटा और रूंगटा दोनों अमीर हो गए

जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि हम धनी जिला से आते हैं, लेकिन यहां के लोग काफी गरीब हैं. इसका सबसे बड़ा कारण हमारे नेता है, जिन्होंने आजतक सिंचाई सुविधा और रोजगार के लिए आवाज नहीं उठाई. डीएमएफटी फंड हजारों करोड़ होते हुए भी विकास का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है. बल्कि लुट मची हुई है. जरूरतमंदों के वे आगे भी आंदोलन करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि वे अगर चुनाव जितते हैं तो जो 75 साल में जो विकास नहीं हुआ वह अगले पांच साल में करके दिखाएंगे. यूनियन के महासचिव अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि टाटा और रूंगटा दोनों अमीर हो गए. लेकिन यहां के आदिवासी आज भी गरीब है. इसलिए अब सही नेता चुनिए, आपका विकास जरूर होगा. सम्मेलन को मादव कुंकल, मानसिंह त्रिया ने भी सम्बोधित किया. सर्वसम्मिति से झारखण्ड जनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष मानसिंह त्रिया, उपाध्यक्ष माधव कुंकल सचिव प्रेम हेमरोम को चुना गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही