Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: संयुक्त सचिव ने की जल शक्ति अभियान की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa:  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव मिहनाज आलम ने आज सोमवार को समाहरणालय सभागार में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम ‍जिला में संचालित कार्यों का समीक्षा की. बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक जल संरक्षण एवं जल संचयन की कुल 15946 योजनाओं को पूरा किया गया है तथा 7749 में कार्य जारी है. वृक्षारोपण की कुल 5409 योजनाएं प्रगति पर हैं तथा 11 को पूरा कर लिया गया है. भूमि विकास की 13415 योजनाओं को पूरा किया गया है तथा 8268 संचालित हैं. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कुल छह योजनाओं में भी काम जारी है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-of-press-club-in-blood-bank-on-tuesday/">जमशेदपुर

: प्रेस क्लब का रक्तदान शिविर मंगलवार को ब्लड बैंक में

जल संरक्षण व संचयन के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा: संयुक्त सचिव

समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि जिला में संचालित जल संरक्षण व संचयन के कार्यों का जायजा लेने के लिये आगामी दो दिनों तक स्थल निरीक्षण किया जाएगा. समीक्षा बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल, वन प्रमंडल पदाधिकारी चाईबासा सत्यम कुमार,  प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी सारंडा प्रजेश जेना, सहायक कार्यपालक अभियंता-भारत सरकार एके दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा सहित अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं गैर सरकारी संगठन प्रदान के प्रतिनिधि की उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-armys-polyclinic-lab-closed-due-to-restoration-of-new-staff-and-non-service-agreement/">जमशेदपुर:

नए स्टॉफ की बहाली व सर्विस एग्रीमेंट नहीं होने से सेना का पॉलीक्लिनिक लैब बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही