Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : केंद्र सरकार की संयुक्त टीम ने योजनाओं का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : केंद्र सरकार की संयुक्त टीम ने पश्चिम सिंहभूम जिला के खूंटपानी का शुक्रवार को दौरा किया. इस दौरान टीम ने केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जायजा लिया. केंद्रीय टीम में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के अवर सचिव विकास चंद्र चौधरी व सहायक निदेशक हर्ष कुमार मौजूद थे. टीम ने खूंटपानी प्रखंड में पहुंचकर जन सहायता कोषांग के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की व जानकारी ली. मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि जन सहायता कोषांग से शिकायत करने पर शिकायत का निष्पादन एक सफ्ताह के अंदर हो जाता है. बहुत सी शिकायतों का निष्पादन समय रहते किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत और निष्पादन से सम्बंधित डेटा टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-meets-railway-minister-and-demands-stoppage-of-many-trains/">चांडिल

: रेल मंत्री से मिलकर सांसद ने की कई ट्रेनों के ठहराव की मांग

पदाधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान टीम ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. टीम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायत जन सहायता कोषांग में कर लाभ और सहायता ले सकते है. ग्रामीणों की कोई भी समस्या हो वह जन सहायता कोषांग से मदद ले. मौके पर जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, खूंटपानी प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा, मुखिया माधुरी हेम्ब्रम, मानकी-मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के महासचिव चंदन होनहागा, बीडीओ जागो महतो, अंचलाधिकारी रवि कुमार आंनद, समाजसेवी किसान मित्र बिरसा तियू के अलावे जेएसएलपीएस व अन्य सामाजिक संगठन से जुड़ी महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही