Search

चाईबासा : जेएससीए अंतर संस्थानिक लीग : सेरसा व आरएसबी ट्रांसमिशन ने जीते अपने-अपने मैच

Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जेएससीए अंतर संस्थानिक टी-20 प्रतियोगिता के ग्रुप-सी के लीग मैच में रविवार को सेरसा चक्रधरपुर ने रुंगटा माइंस लिमिटेड चाईबासा को एक रोमांचक मुकाबले में मात्र चार रन से पराजित कर पूरे दो अंक हासिल किए. जबकि 1.30 बजे से खेले गए दूसरे मैच में आरएसबी ट्रांसमिशन आदित्यपुर की टीम ने मिश्रीलाल जैन ग्रुप चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से पराजित कर अपना विजय अभियान शुरू किया. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए पहले मैच में टॉस रुंगटा माइंस के कप्तान अनुराग संजय ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jhoom-ghatshila-planted-saplings-on-the-occasion-of-124th-memorial-day-of-mother-earth/">घाटशिला

: धरती आबा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “झूम घाटशिला” ने किया पौधरोपण

बारिश के कारण देर से शुरू हुई मैच

हालांकि कल हुई बारिश के कारण मैच बिलंब से शुरू हुआ और ग्राउंड्समैन एवं आयोजकों की कड़ी मेहनत के बाद दोनों अंपायरों ने निर्धारित बीस-बीस ओवरों के मैच में कटौती करते हुए आठ-आठ ओवरों का मैच कराने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सेरसा चक्रधरपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 96 रन बनाए. उद्घाटक बल्लेबाज हर्ष राणा ने तीन चौकों एवं तीन छक्कों की मदद से मात्र 20 गेंदों पर 39 रनों की आक्रामक पारी खेली. वहीं दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज सन्नी सचिन तिवारी ने भी मात्र 10 गेंदों पर चार चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 27 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए मात्र 2.4 ओवर में 32 रन जोड़े. एक अन्य बल्लेबाज ए पी कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया. रुंगटा माइंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल लकड़ा ने 11 रन देकर दो विकेट लिए जबकि आयुष पाल एवं यशस्वी गौतम को एक-एक सफलता हाथ लगी. इसे भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-mpl-and-leaders-together-cheated-the-displaced-chief/">निरसा

: एमपीएल व नेताओं ने मिलकर विस्थापितों को ठगा : मुखिया

उद्घाटक बल्लेबाजों ने 4 ओवर में ठोक डाले 64 रन

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुंगटा माइंस की टीम के दोनों उद्घाटक बल्लेबाज कुमार करण एवं अरविंद कुमार ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 4 ओवर में 64 रन ठोक डाले. ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से यह मैच जीत जाएगी. लेकिन पांचवें ओवर की पहली दो गेंदों पर गेंद दो लगातार विकेट गिरते ही मैच का मानों रुख ही बदल गया. हर्ष राणा की गेंद पर पहला विकेट अरविंद का गिरा जिसे नित्यानंद ने कैच आउट किया. उसके अगले ही गेंद पर कुमार करण रन हो गए. बाद के बल्लेबाजों ने हालांकि पूरा प्रयास किया पर अंततः चार रन मैच हार गए. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से हर्ष राणा एवं अमित दास को एक-एक सफलता हाथ लगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-rjd-celebrated-lalu-yadavs-76th-birthday/">लातेहार

: राजद ने मनाया लालू यादव का 76वां जन्मदिन

पहले विकेट के लिए मात्र 7.5 ओवर में 83 रन जोड़े

रविवार को खेले गए दूसरे मैच में आरएसबी ट्रांसमिशन की टीम ने एकतरफा मुकाबले में मिश्रीलाल जैन ग्रुप को आठ विकेट से पराजित किया. टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिश्रीलाल जैन ग्रुप की टीम 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस टीम की ओर से हिमांशु गुप्ता एवं तन्मय तंतुबाई ने 30-30 रनों का योगदान दिया. आरएसबी की ओर से जुनैद अशरफ ने 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. जीत के लिए निर्धारित बीस ओवर में 140 रनों का पीछा करने उतरी आरएसबी ट्रांसमिशन की टीम ने 15.5 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 143 रन ठोक डाले. दोनों उद्घाटक बल्लेबाज भानु आनंद एवं शुभम सिंह ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए मात्र 7.5 ओवर में 83 रन जोड़े. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-held-regarding-the-demand-to-make-jaitgarh-a-block/">किरीबुरू

: जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर की गई बैठक

अर्धशतक बनाने से चूके भानु आनंद

भानु आनंद ने चार चौकों एवं तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए और मात्र एक रन से अर्धशतक बनाने से चूक गया. वहीं शुभम सिंह ने चार चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 35 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में कप्तान विशाल सिंह ने 35 नाबाद एवं सौरभ चंदा ने 14 नाबाद रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. मिश्रीलाल जैन ग्रुप की ओर से महेश दास एवं विश्वजीत सिंह को एक-एक सफलता हाथ लगी. अंतर संस्थानिक लीग में सोमवार को सुबह 8 बजे रुंगटा माइंस का मुकाबला आर एस बी ट्रांसमिशन से जबकि दोपहर 1 बजे सेरसा चक्रधरपुर का मुकाबला मिश्रीलाल जैन ग्रुप से होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//