Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हन विवि में करम पूर्व संध्या समारोह 22 सितंबर को, तैयारी पूरी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में झारखण्ड सरकार सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के सहयोग से 22 सितंबर को करम पूर्व संध्या समारोह (सांस्कृतिक कार्यक्रम सह संगोष्ठी) का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को टीआरएल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना सिन्हा ने एक बैठक की. इसमें सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मंत्री जोबा माझी शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में झारखंड के करम संस्कृति से संबंधित पांच कला दल जिसमें संताली, हो, कुड़माली, उरांव एवं नागपुरी अपने-अपने नृत्य की प्रस्तुति देंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ganesh-utsav-started-in-the-city-with-the-echo-of-ganpati-bappa-morya/">चाईबासा

: गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ शहर में शुरू हुआ गणेश उत्सव

बैठक में कई शिक्षक रहे मौजूद

समारोह में संताली, हो, कुड़माली, उरांव एवं मुंडारी भाषा के विशेषज्ञ करम परब का जनजातीय जीवन में महत्व पर प्रकाश डालेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सहायक प्राध्यापक सुभाष चंद्र महतो, निशोन हेम्ब्रम, डॉ बसंत चाकी, दर्शनशास्त्र विभाग के साहायक प्राध्यापक डॉ पास्कल बैक, संस्कृत विभाग के साहायक प्राध्यापिका दानगी सोरेन, हो शिक्षण सहायक आनंद कुमार हेम्ब्रम तथा कुड़माली शिक्षण सहायक पदमावती महतो बैठक में मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही