Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जमशेदपुर में 25 व 26 जून को किया जायेगा कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड (कैज) की बैठक बुधवार को रांची मोरहाबादी में अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें चाईबासा के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 व 26 जून को जमशेदपुर में कराटे प्रशिक्षण शिविर व 22 से 24 जुलाई को खेल गांव रांची में राज्य कराटे चैंपियनशिप का आयोजन कराया जाएगा. इस दौरान नन्दजी प्रसाद ने खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति हेतु मुख्यमंत्री व खेल मंत्री के साथ-साथ सभी विभागीय पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया. साथ ही बैठक के उपरांत कैज के पदाधिकारियों, खेल सचिव व खेल निदेशक से मिलकर विगत राष्ट्रीय खेल में पांचवें से आठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी खेल के खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देने का आग्रह किया. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-celebration-of-the-125th-foundation-day-of-holy-savior-church-celebrated-with-great-gusto/">चक्रधरपुर

: हर्षोल्लास से मना होली सेवियर चर्च का 125वां स्थापना दिवस समारोह

18 जिलों में कराटे खेल को विकसित करने का कार्य कर रही कैज

विदित हो कि झारखंड के गठन के साथ-साथ राज्य में कराटे की एक मात्र संस्था कैज द्वारा ही राज्य के 18 जिलों में कराटे खेल को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है. कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय खेल में छह पदक प्राप्त करने पर झारखंड सरकार द्वारा उन्हें कैश अवार्ड दिया गया. साथ ही झारखंड सरकार में सीधी नियुक्ति भी की गई. इस प्रतिनिधिमंडल में कैज के अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद, उपाध्यक्ष विमल आनन्द नाग, सचिव राहुल कुमार गोप, सहसचिव राजेश महन्ती, राष्ट्रीय खेल में पांचवें से आठवें स्थान प्राप्त कराटे खिलाड़ी अरविन्द पांडे, राकेश कुमार गोप, जितेन्द्र एक्का व कैज के सदस्य कमल किशोर कच्छप, गुलाम जावेद, नौशाद खान, ईबरार अंसारी, चन्दन कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-raj-singh-elected-chief-at-the-age-of-just-21/">गिरिडीह

: महज 21 वर्ष की उम्र में राज सिंह मुखिया निर्वाचित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही