Search

 
 
 

चाईबासा : शांति जूनियर्स प्री स्कूल में मना करगिल विजय दिवस

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : शांति जूनियर्स प्री स्कूल में बुधवार को करगिल विजय दिवस मनाया गया. स्कूल परिसर में बच्चों एवं शिक्षिकाओं रसिका सोरेन, अंजलि मिश्रा, स्वाति सोनकर एवं परमिंदर कौर खोखर ने मिलकर अशोक प्रजाति के पांच पौधे लगाए व 24वें करगिल दिवस को यादगार बनाया. ये पौधे जैसे-जैसे बड़े होते जाएंगे तो बच्चों को करगिल विजय दिवस की याद दिलाते रहेंगे. स्कूल की सेंटर हेड परमिंदर कौर खोखर ने बच्चों को बताया कि भारतीय फौज के वीर जवानों ने लगातार साठ दिनों तक पाकिस्तान के सैनिकों के साथ युद्ध के उपरांत चौबीस मार्च 1999 में करगिल पहाड़ियों पर जीत हासिल करके वहां भारत का तिरंगा फहराया था. इसीलिए भारत में हर वर्ष 24 मार्च को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है. धन्यवाद ज्ञापन रौनक सिंह खोखर ने किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-planted-saplings-at-prospecting-high-school/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ ने प्रोस्पेक्टिंग उच्च विद्यालय में किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही