Search

 
 
 

चाईबासा : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में मना कारगिल विजय दिवस

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस को `ऑपरेशन विजय दिवस` के रूप में मनाया गया. मौके पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में देश के बहादुर बेटों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि कारगिल की चोटी देशवासियों के सम्मान की चोटी थी. कारगिल युद्ध भारत के बहादुर बेटों को याद करने का दिन है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-smugglers-are-taking-advantage-of-being-the-core-zone-of-naxalites-smuggling-of-ganja-is-done-indiscriminately-through-saranda-forest/">किरीबुरु

: नक्सलियों के कोर जोन होने का तस्कर उठा रहे फायदा, सारंडा जंगल के रास्ते धड़ल्ले से होती है गांजे की तस्करी
इस दौरान छात्रा कनक सुल्तानिया ने अपने विचार व्यक्त किए. छात्रा आभा कुमारी ने देशभक्ति कविता व छात्रा नीहारिका निषाद व रिसा अग्रवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. शिक्षिका कविता प्रसाद ने कहा कि आज कारगिल युद्ध की 23 वीं वर्षगांठ है. यह युद्ध भारत के लिए अत्यंत कठिन था. शिक्षक देवानंद तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत वीरों की भूमि है. मंच संचालन छात्र प्रत्यक्ष दोदराजका ने किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही