Search

चाईबासा : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर लगा कियोस्क, बाहर जाने वाले श्रमिकों का होगा निबंधन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने बताया कि राज्य के प्रवासी श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के तत्वाधान में चाईबासा जिला कार्यालय द्वारा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर श्रमिकों के निबंधन हेतु कियोस्क स्थापित किया गया है. उन्होंने बताया कि कियोस्क के माध्यम से आगामी तीन महीने यथा 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2023 तक प्रवासी श्रमिकों का निबंधन कार्य किया जाएगा. निबंधन कार्य हेतु श्रमिकों का आधार संख्या, बैंक खाता संख्या, स्थानीय पता तथा जिस राज्य में काम करने जा रहे हैं, उस कार्य स्थल का पूरा पता देना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि निबंधित प्रवासी श्रमिकों के सामान्य मृत्यु होने पर 50 हजार रुपया, दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपये तक का अनुदान देने का प्रावधान सरकार के द्वारा किया गया है. उन्हें बताया कि इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-1800 3456 526 पर संपर्क किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-dc-inspected-sadar-hospital-and-gave-many-instructions/">देवघर

: डीसी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp