Search

किरीबुरु: गवर्नमेंट उच्च विद्यालय हिल्टॉप के बूथ पर लोस व विस चुनाव हेतु शांतिपूर्ण हो रहा मतदान

Shailesh Singh | Kiriburu (Chaibasa) : 25 मई को झारखण्ड सीमा से सटा ओडि़सा के क्योंझर लोकसभा व चम्पुआ विधान सभा सीट के लिये गवर्नमैंट उच्व विद्यालय, किरीबुरु, हिल्टौप स्थित मतदान केन्द्र पर एक साथ शांतिपूर्ण चुनाव कार्य प्रारम्भ हुआ. मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व हीं पुरुष व महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी. इस बूथ पर मतदाताओं की कुल संख्या 965 है, जो अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस बूथ पर पहला पुरुष व महिला वोटर्स कुंदन कुमार गुप्ता एवं रुपा कुमारी थे. यहाँ प्रत्येक वोटर्स सांसद व विधायक प्रत्यासी चुनने हेतु अलग-अलग दो वोट डाल रहे हैं. क्योंकि ओडि़सा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ होता है. सारंडा में स्थित ओडि़सा के इस बूथ पर सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था, अर्थात हथियारबंद पुलिस जवानों की तैनाती नहीं की गई है. इसका मुख्य वजह यह है कि यहाँ हमेशा शांतिपूर्ण मतदान होते आ रहा है. इस बूथ पर प्रायः वोटरों ने बताया की वह विधानसभा हेतु बीजेडी एवं लोकसभा हेतु भाजपा को मतदान कर रहे हैं. ऐसा इसलिये क्योंकि ओडि़सा राज्य में बीजेडी अच्छा विकास कर रही है, जबकि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना बेहतर स्थान बनाने में सफलता पायी है तथा देश में पहले की तुलना में विकास की गति तेज हुई है. अन्य प्रत्याशियों को भी लोग मत दे रहे हैं लेकिन काफी कम. इस बूथ पर महिलाएं अपने बच्चे को लिये तथा वृद्ध व बीमार वोटर्स भी अपनी पत्नी साथ वोट डालने पहुंचे. मतदान से दो-तीन दिन पूर्व कुछ प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक वोटर्स एक-एक रूपये देने की बात कही जा रही है. कुछ ईमानदार वोटर्स ने यह पैसा लेने से भी इन्कार किया है. हालांकि ऐसा स्थिति यहां प्रत्येक चुनाव में देखने को मिलता है. 24 मई की रात किरीबुरु टाउनशिप स्थित मुर्गा दुकानों से विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों किलों मुर्गा ले जाया गया था. एक दुकानदार ने बताया की वह स्वंय हिल्टौप के लोगों को 100 किलो से अधिक मुर्गा बेचे हैं. अर्थात देर रात तक चुनाव संबंधित पार्टियां चलती रही. फोटो- हिल्टौप बूथ पर वोट डालने हेतु लगी लंबी कतार। बूथ पर पहला वोट डालने वाले महिला व पुरुष मतदाता नाखून पर स्याही के निशान दिखाते। अपने बीमार पति को पकड़ वोट डालने बूथ पर ले जाती महिला।  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp