तीसरा टी-10 डे-नाइट लोकल नॉकआउट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट Shailesh Singh | Kiriburu (Chaibasa) : किरीबुरू क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार की रात आयोजित तीसरा टी-10 डे-नाइट लोकल नॉकआउट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबला हुआ. इसमें सुपर किंग्स ने टेरेफिक हिटर्स को छह विकेट से तथा हंटर एकादश ने राइजिंग वारियर्स को आठ विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुये राइजिंग वारियर्स ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 81 रन बनाया. इसमें विक्की सिंह ने सर्वाधिक 18 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुये हंटर एकादश ने 3 गेंद रहते दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. इसमें संजू हस्सा ने 47 रन और इबकार हुसैन ने 26 रन का योगदान दिया. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुये टेरेफिक हिटर्स ने नौ ओवर में सभी विकेट खोकर 63 रन बनाय. इसमें हिमांशु ने सर्वाधिक 21 रन बनाया. इस टीम के गेंदबाज राजपूत ने 3 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स ने 7.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. इसमें दीपू ने 25 रन एवं विवेक ने 22 रन का योगदान दिया. इस टीम के गेंदबाज विवेक ने तीन और सुलभ दीक्षित ने दो विकेट लिये. इस दौरान ईशान कठोते, चंदन, अनमोल पाण्डेय, सुचित, विश्वजीत मुखर्जी, नागेश झा, साहिल सिंह, मो. कैफ, सत्यम, अनमोल कुमार, फरहान आलम, आदित्य झा, हर्ष राय, दीपक जयकर, दीपू रजक, प्रदीप दुबे, अरविन्द चौहान, भूषण टूटी, सुरेश टूटी आदि मौजूद थे.
किरिबुरु: सुपर किंग्स व हंटर एकादश ने अपने-अपने मैच जीत फाइनल में पहुंचे
Last Updated: May 25, 2024 12:00 AM (IST)