Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने छठ घाट निर्माण का किया विरोध

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड के आयता गांव में कुजू नदी तट पर छठ घाट बनाया जा रहा है. इसके लिये ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा की ओर से निविदा निकाली गयी है. इसकी प्राक्कलित राशि 99 करोड़ 42 हजार है. लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया है. कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने छठ घाट निर्माण का विरोध किया है. समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने कहा है कि आयता आदिवासी बहुल गांव हैं. जहां सरना धर्मावलंबी रहते हैं. यह पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में भी आता है. ऐसे में बाहरी आबादी को आमंत्रित करने के लिये यहां छठ घाट बनाना धार्मिक दृष्टिकोण से गलत है. दरअसल, इस छठ घाट निर्माण के पीछे गहरी साजिश है. जिसमें आरएसएस के लोग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghunath-pandey-received-a-warm-welcome-on-reaching-the-city/">जमशेदपुर

: शहर पहुंचने पर रघुनाथ पांडे का हुआ जोरदार स्वागत

छठ घाट बनने से नदी का पानी होगा दूषित

उन्होंने कहा कि आज छठ घाट बन रहा है. कल मंदिर भी बनेगा. दुकानें खुलेंगी. बाहरी आबादी भी आयेगी. फिर यहां की धार्मिक समरसता तथा सौहार्द को खतरा हो सकता है. इस इलाके में आदिवासियों के कई पूजा स्थल भी हैं, जहां से उनकी आस्था जुड़ी हुई है. आसपास के गांवों में आदिवासी रूढ़िगत परंपरा तथा संस्कृति प्रचलित है. लेकिन छठ घाट बनने के बाद ये सभी मिट जाएंगे. छठ घाट बनने से नदी का पानी भी दूषित हो जाएगा. विनोद सावैयां ने कहा कि जिला प्रशासन आयता में छठ घाट निर्माण न करे अन्यथा जनांदोलन कर इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही