Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान नितिर तुरतुंग ने समाज के बच्चों को सशक्त करने पर की चर्चा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : दिव्या भारती मीटिंग हॉल में रविवार को देर शाम को कोल्हान नितिर तुरतुंग की द्वितीय वार्षिक बैठक हुई. इसमें कोल्हान नितिर तुरतुंग के चारों केंद्र (चाईबासा, चक्रधरपुर,तांतनगर, कुचाई) के स्थानीय निगरानी समिति के सदस्य के अलावा केएनटी के दानदाता उपस्थित थे. बैठक में केएनटी के अध्यक्ष माझी राम जामुदा ने कहा कि पे बैक टू सोसाइटी के तहत मुंडा-मानकी संघ, नौकरी-पेशा समूह, युवाओं, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी के सहयोग से आदिवासियों का सामाजिक संगठन कोल्हान नितिर तुरतुंग का कार्य संचालित होता है. इसका उद्देश्य, आदिवासी बच्चों को नौकरी, रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु सही मार्गदर्शन देने के लिए कोचिंग-क्लासेज एवं शारीरिक प्रशिक्षण से सम्पूर्ण कोर्स उपलब्ध कराने वाली एक मात्र संस्थान संचालित है. संगठन के महासचिव प्रेम सिंह डांगिल ने संगठन के वर्तमान कार्यों, उपलब्धियों एवं भविष्य के उद्दश्यों के बारे में जानकारी दी. जबकि संगठन के कोषाध्यक्ष धनसिंह हेम्ब्रोम ने संस्थान के लेखा-जोखा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :बरही">https://lagatar.in/the-eyes-of-the-land-mafia-on-the-barhi-river-the-land-is-being-sold-step-by-step-the-officials-are-unaware/">बरही

नदी पर गड़ी भू-माफियाओं की नजर, जमीन बिक रहे हैं डगर-डगर, अधिकारी बेखबर

केएनटी की कार्यों की सराहना की गई

बैठक में आनंद कुमार जेराई, ज्ञान सिंह दोराईबुरु, प्रवीण कुमार गागराई, दुम्बी दिग्गी, बीडीओ डांगुर कोड़ाह ,बीडीओ साधु चरण देवगम, डॉ.शिवशंकर हांसदा,सार्जेंट मेजर रांधो देवगम,शिक्षक कृष्णा देवगम आदि उपस्थित थे. सभी लोगों ने केएनटी के कार्यों की सराहना की, साथ ही संस्था के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं सदस्यों को अच्छे कार्यों के लिए सराहा एवं आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में केएनटी के संस्थापक सदस्य जो अब इस दुनिया में नहीं है उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. बैठक में मुख्य रूप से राम चन्द्र सोय,उपाध्यक्ष, हेमंत सामड कार्यालय सचिव, पंकज बांकिरा प्रवक्ता,अंजन सामड (शिक्षक), सत्यजीत हेम्ब्रोम एवं रबिन्द्र गिलुवा (संस्थापक सदस्य), मुन्ना सोय, नंदलाल बांकिरा, नागेश्वरी करवा, मीनाश्री बिरुली,लखिन्द्र भूमिज,रघुनाथ बिरुवा, विजय सिंह सुंडी, सुरेश हेम्ब्रोम, सगेन हेम्ब्रोम,विशाल पूर्ती, अंजू पूर्ती, बेला जेराई, कानू राम बोदरा, सुर सिंह हेम्ब्रोम एवं काफी संख्या में केएनटी के शुभचिंतक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-father-and-son-injured-in-road-accident-in-tetlighati-one-serious/">मनोहरपुर

: तेतलीघाटी में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल, एक गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही