Chaibaaa (Sukesh Kumar) : पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कोल्हान विश्वविद्यालय ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय को 32 रनों से हराकर अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है. अब कोल्हान विश्वविद्यालय अंतिम निर्णायक मुकाबला मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साथ खेलेगी. इसके बाद यह तय होगा कि पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता कौन होगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 191 रन बनाया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-has-taken-contract-from-foreign-soil-to-defame-india-bjp/">राहुल
गांधी ने विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है : भाजपा इसमें सर्वाधिक कुमार करण ने 63 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 89 रन बनाए. आशीष कुमार और आनंद ने 29 रन का योगदान दिया. त्रिपुरा की तरफ से दीप्तनु चक्रवर्ती ने 5 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए. 192 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम 24 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 159 रन ही बना सकी. त्रिपुरा की तरफ से तनमय ने 58 और शुभम ने 40 रनों की पारी खेली. कोल्हान की तरफ से जुनैद अशरफ ने 5 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. कोल्हान विश्वविद्यालय के कुमार करण इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. कुमार करण में अब तक इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक 310 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और एक अर्द्धशतक शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flag-march-in-the-city-regarding-holi-and-shab-e-barat/">जमशेदपुर
: होली और शब-ए-बारात को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च कोल्हान विश्वविद्यालय टीम के मैनेजर एनएन तिवारी और कुछ अखिलेश सिंह ने बताया कि अब उनका एकमात्र लक्ष्य पूर्वांचल विश्वविद्यालय से होने वाले मुकाबले में है. इसे जीतकर प्रतियोगिता के विजेता बनना चाहेंगे. इस जीत को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पंडा, प्रति कुलपति कामिनी कुमार, कुलसचिव जयंत शेखर, वित्तीय अधिकारी पीके पानी, वित्तीय सलाहकार रमेश कुमार वर्मा और खेल पदाधिकारी मन्मथ नारायण एवं अमरीश जाने टीम के सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं. [wpse_comments_template]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने त्रिपुरा विवि को 32 रनों से हराया

Leave a Comment