Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि ने वर्कर्स कॉलेज में लाइब्रेरियन व डेमोंस्ट्रेटर की बहाली के लिए बनाई कमेटी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वर्कर्स कॉलेज में लाइब्रेरियन और डेमोंस्ट्रेटर की बहाली को लेकर छह सदस्यों की कमेटी तैयार की गई है. इसमें कॉलेज प्रभारी डॉ. एसपी मालिक को अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा कोल्हान विश्वविद्यालय के भी एक प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है. बॉटनी के एचओडी पीएस लागुरी व केमिस्ट्री के आलोक कुमार को भी कमेटी में सदस्य के रूप में रखा गया है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से डेमोंस्ट्रेटर व लाइब्रेरियन की बहाली करें. इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से एक कमेटी तैयार की जाएगी. यह कमेटी बहाली की प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति करेंगे. इसे भी पढ़े : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rangatad-kanwaria-service-camp-faded-due-to-heat/">धनबाद:

गर्मी के कारण रांगाटाड़ कांवरिया सेवा शिविर पड़ा फीका

लाइब्रेरियन को सात हजार व डेमोंस्ट्रेटर को 10,000 प्रत्येक माह देने का निर्णय

इसके साथ ही सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया कि बहाली से पूर्व विज्ञापन जारी कर सार्वजनिक करें. उसके पश्चात ही बहाली प्रक्रिया शुरू करें. कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट बैठक में आधिकारिक रूप से निर्णय लिया गया है कि जब तक सरकार की ओर से स्थाई बहाली नहीं हो जाती है, तब तक अस्थाई के तहत लाइब्रेरियन व डेमोंस्ट्रेटर की बहाली की जाए. इसमें लाइब्रेरियन को प्रति माह सात हजार व डेमोंस्ट्रेटर को 10,000 प्रत्येक माह दिए जाने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-nafisa-parveen-won-bronze-medal-in-junior-girls-kata/">चाकुलिया

: नफीसा परवीन ने जूनियर गर्ल्स काता में जीता कांस्य पदक 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही