Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : खेल में कोल्हान विश्वविद्यालय का रहा है बेहतर प्रदर्शन, नैक से बेहतर प्वाइंट मिलने की संभावना

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी 23 जनवरी को नैक टीम का आगमन हो रहा है. इससे पूर्व सभी विभाग अपने-अपने दस्तावेज तैयार करने में जुटे है. पिछले तीन साल की तुलना करें तो कोल्हान विश्वविद्यालय ने सबसे अधिक उपलब्धि खेल में हासिल की है. अबतक का सबसे अधिक मेडल आर्चरी में प्राप्त हुआ है, और खिलाड़ियों ने कई रिकार्ड भी तोड़े है. कोल्हान विश्वविद्यालय की आर्चरी टीम वर्ष 2018-19 में इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल, दो सिल्वर व चार कांस्य पदक हासिल कर चुकी है. जबकि 2019-20 में सबसे अधिक 15 मेडल हासिल किया था. भारोत्तोलन में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया था. 2020-21 में कोविड को लेकर इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता को स्थागित किया गया था. वहीं 2021-22 में कुल चार पदक हासिल कर केयू ने चौथा स्थान प्राप्त किया था. जबकि 2022-23 में भी कुल चार पदक हासिल किया था. इसमें एक गोल्ड व तीन सिल्वर पदक था. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-power-grid-corporation-distributed-blankets-among-children/">चाईबासा

: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने बच्चों के बीच किया कंबल का वितरण

शिक्षा के साथ खेल पर है फोकस

इसी तरह क्रिकेट प्रतियोगिता में भी केयू की टीम वर्ष 2018-19 व 2020-21 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी. जबकि 2021-22 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर किया था. यहां के खिलाड़ी अन्य प्रतियोगिता बॉक्सिंग, बॉलीबॉल, फुटबॉल में भी कई उपलब्धि हासिल कर चुके है. ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर की छात्रा कोमोलिका बारी व को-ऑपरेटिव कॉलेज की छात्रा अंकिता आर्चरी में बेहतर पदक हासिल कर अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. वैसे, नैक टीम के समक्ष खेल में मिली उपलब्धि को भी प्रस्तुति किया जाएगा, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी विश्वविद्यालय पूरी तरह फोकस कर रहा है. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-schools-chalk-is-bad-the-parents-are-angry-reach-the-school/">किरीबुरु

: स्कूल का चापकल खराब, अभिभावक नाराज, पहुंचे स्कूल

नैक के समझ रखी जायेगी उपलब्धि

कोल्हान विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग प्रभारी डॉ एमएन सिंह ने कहा कि पिछले बार की तुलना में इस बार खेल क्षेत्र में कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम ने कई उपलब्धि हासिल की है. सबसे बेहतर प्रदर्शन आर्चरी में रहा है. आर्चरी के इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर खिलाड़ियों ने रिकार्ड भी बनाया है. नैक के समझ उपलब्धियों को रखा जायेगा.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही