Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के पदाधिकारी पहुंचे जेएलएन कॉलेज, वाई-फाई की सुविधा होगी बहाल

 
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. मनोज महापात्रा के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर के जेएलएन कॉलेज पहुंचा.  कॉलेज परिसर में वाई-फाई सुविधा को बहाल करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. साथ ही पुराने कनेक्शन को अपडेट करने पर सहमति बनी. विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने कॉलेज के चारों ओर निरीक्षण कर वाई-फाई सुविधा किस तरह से बेहतर हो इसे लेकर विचार विमर्श किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-no-1-in-the-state-in-revenue-collection-zero-in-facilities/">जमशेदपुर

: राजस्व संग्रह में प्रदेश में पू.सिंहभूम No.1,सुविधाओ में शून्य

प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण 

निरीक्षण में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय हर तरह से प्रयास कर रहा है. कॉलेज में वाई-फाई की सुविधा बेहतर हो इसे लेकर काम किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी कॉलेजों में वाई-फाई की सुविधा होना अनिवार्य कर दिया जाएगा. ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न स्थानों का भी निरीक्षण किया. जेएलएन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्रीनिवास के साथ विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने बैठक किया और विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए. मौके पर प्रोक्टर डॉ. एमएन खान के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही