Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: कोल्‍हान विवि ने दिया बीबीए व बीसीए की प्रैक्टिकल परीक्षा 21 तक कराने का आदेश

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर यूजी वोकेशनल बीबीए व बीसीए की प्रैक्टिकल परीक्षा को आगामी 21 फरवरी तक पूरा करने का आदेश दिया है. सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर 7 फरवरी से ही परीक्षा आरंभ करने की बात कही गई है. इसके अलावा यूजी सेमिस्टर सेमिस्टर फोर्थ के विद्यार्थियों की लंबित परीक्षा को लेने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें: आयुक्त">https://lagatar.in/nitin-madan-kulkarni-will-be-in-additional-charge-of-the-principal-secretary-to-the-governor-along-with-the-commissioner-notification-issued/">आयुक्त

के साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे नीतिन मदन कुलकर्णी, अधिसूचना जारी

24 फरवरी तक मार्क्स कॉलेज परीक्षा विभाग के पास भेजना होगा

परीक्षा विभाग ने कॉलेज को जारी आदेश में कहा कि किसी भी हाल पर उक्त तिथि पर परीक्षा आयोजित करें. इसके साथ 24 फरवरी तक सभी विद्यार्थियों के मार्क्स के साथ कॉलेज परीक्षा विभाग के पास भेजने का भी आदेश दिया है. कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि निर्धारित समय पर परिणाम जारी करने के उद्देश्य से ही सभी कॉलेजों को यह आदेश दिया गया है.

कोविड-19 के कारण परीक्षाओं को स्‍थगित कर दिया गया था

मालूम हो कि कोल्हान विवि ने पिछले दो माह पूर्व ही प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया था. लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामले पर राज्य सरकार ने सभी स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया था. जिसके बाद विवि ने सभी परीक्षाओं को स्‍थगित कर दिया था. इसे भी पढ़ें:खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-encounter-between-police-and-plfi-militants-bullet-and-mobile-recovered/">खूंटी:

पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, गोली और मोबाइल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही