Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि ने अगले आदेश तक के लिए सभी परीक्षाएं की स्थगित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी कर सभी कॉलेज की ऑफलाइन कक्षाओं को बंद कर दिया है. इसके अलावा चार जनवरी से होने वाली सभी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है या परीक्षा अगले आदेश तक नहीं होगी. मालूम हो कि पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षाएं 6 जनवरी से आरंभ होने वाली थी. अब यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. नया परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद ही परीक्षाएं होंगी. साथ ही वोकेशनल कोर्स की कुछ परीक्षाएं होनी हैं, लेकिन सभी परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/three-orphaned-brothers-and-sisters-of-potkas-bhatin-village-want-to-start-a-new-life-with-the-help-of-the-government/">पोटका

के भाटिन गांव के तीन अनाथ भाई-बहन सरकार की मदद से चाहते हैं नई जिंदगी शुरू करना

बायोमेट्रिक सिस्टम भी फिलहाल किया बंद

कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बायोमेट्रिक सिस्टम को भी फिलहाल बंद कर दिया है. अब शिक्षक अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करेंगे. इसके अलावा 50 प्रतिशत कर्मचारी विश्वविद्यालय में कार्यरत होंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि झारखंड सरकार की अधिसूचना के अनुसार कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया गया है. फिलहाल सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. हालांकि नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. उन्होंने कहा कि कॉलेजों को अधिसूचना जारी कर पत्र भेज दिया गया है. कॉलेज भी 50 प्रतिशत कर्मचारी की उपस्थिति में कार्य करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही