Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने खेल प्रतियोगिता का कैलेंडर किया जारी, पूरे साल में 18 इवेंट होंगे आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया गया है. कुल 18 इवेंट पूरे साल भर में विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी. सभी प्रतियोगिता इंटर कॉलेज होगी. नवंबर माह में सबसे अधिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. इसके अलावा दिसंबर माह में भी कुछ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-of-jharkhand-regional-marwari-conference-on-31st-marwari-divided-into-two-factions/">राजनगर

: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कृष्णापुर में किया गया पौधरोपण
  [caption id="attachment_372236" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-kolhan-university-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> विश्वविद्यालय का सपोर्ट कैलेंडर[/caption]
कोरोना काल में कई खेल का आयोजन रोक दिया गया था. अब उन खेलों को भी आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा. इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय स्तर से आयोजित होने वाले सांस्कृतिक व विभिन्न कार्यक्रम संबंधित सूची भी जारी कर दी गई है. साल भर में कुल 18 ऐसे कार्यक्रम होंगे जो विश्वविद्यालय के अधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ एससी दास ने कहा कि कैलेंडर के तहत ही सभी खेल का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम जो कैलेंडर में दर्ज है उसी तिथि में आयोजित होगी. इसमें किसी तरह का फेरबदल नहीं किया जाएगा.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही