Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि ने वोकेशनल कोर्स यूजी की फाइनल सेमेस्टर का परिणाम किया जारी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने गुरुवार को वोकेशनल कोर्स यूजी की फाइनल सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है. विद्यार्थी अपना परिणाम विवि के अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि निर्धारित समय पर परिणाम जारी करने की योजना बनायी गयी थी. विद्यार्थी को किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर ससमय परिणाम जारी कर दिया गया. सरकार की ओर से कई तरह के वैंकेसी निकाली गई है, जिसमें स्नातक पास योग्यता मांगी गयी है. निर्धारित समय पर परिणाम घोषित करने के बाद विद्यार्थी आसानी से आवेदन कर सकते है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-marwari-yuva-manch-jagriti-branch-made-aware-by-distributing-sanitary-pads-among-girl-students/">चाईबासा

: मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड वितरण कर किया जागरूक

लागातार न्यूज ने जारी की थी संबंधित खबर 

मालूम हो कि लागातार न्यूज ने 12 अक्टूबर को ``कोल्हान विवि : बीसीए के छात्र परेशान कैसे भरें एसएससी-सीजीएल एग्जाम का फार्म`` शीर्षक संबंधित एक खबर छात्रहित को लेकर प्रमुखता से जारी किया गया था. जिसके बाद परीक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया. जिसके बाद अविलंब बीसीए व बीबीए का परिणाम जारी कर दिया गया. दरअसल, एसएससी-सीजीएल एग्जाम का फार्म भरने की 13 अक्टूबर को अंतिम तिथि निर्धारित है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-chairman-on-a-two-day-visit-from-october-14-will-inspect-the-mines/">किरीबुरू

: सेल अध्यक्ष 14 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर, खदानों का करेंगी निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही