Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के सुरक्षाकर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता, संघर्ष में जुटे सुरक्षाकर्मी

 
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त भत्ता देने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि अभी तक एजेंसी की ओर से किसी तरह की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं किया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि इस एजेंसी को अब अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा ताकि सुरक्षा कर्मियों को अतिरिक्त भत्ता दिया जा सके. इधर, सुरक्षाकर्मी लगातार मानदेय बढ़ाने को लेकर संघर्ष में जुटे हुए हैं. लेकिन अभी तक सही से मानदेय नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-priest-and-co-priests-worship-jamira-mountain/">चाकुलिया

: पुजारी और सह पुजारियों ने जामिरा पहाड़ की पूजा की

अभी तक ईएसआई कार्ड नहीं दिया गया

कई सुरक्षाकर्मियों को मात्र 8000 ही मासिक मानदेय दिया जा रहा है. जबकि सुरक्षा कर्मी 12 से लेकर 13 हजार में हस्ताक्षर करते हैं. इसको लेकर कई बार विश्वविद्यालय के अधिकारी को शिकायत भी किया जा चुका है लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पाई है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में लगभग 50 की संख्या में सुरक्षाकर्मी कार्यरत  हैं. इसमें पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्यालय, परीक्षा विभाग, कुलपति और प्रति कुलपति आवास के अलावा अन्य विभिन्न स्थानों में कार्यरत हैं. लंबे समय के बाद प्रत्येक सुरक्षाकर्मियों का पीएफ और ईएसआई तैयार किया गया है. हालांकि कई सुरक्षाकर्मियों का मानना है कि अभी तक ईएसआई कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है. जबकि मिलने वाले मानदेय से ईएसआई का चार्ज लिया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही