Search

चाईबासा : कोल्हान विवि ने नैक निरीक्षण की जांच को लेकर अपील पत्र भेजा, नैक ने दी स्वीकृति

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय को नैक में सी ग्रेड मिलने के बाद कई पदाधिकारी पर गाज गिर चुका है. डॉ. रंजीत कुमार करण को नैक को-ऑडिनेट पद से हटा दिया गया है. उसके जगह पर कोल्हान विवि के वित्त पदाधिकारी डॉ. पीके पाणी को बनाया गया. डॉ. पाणी ने जिम्मेदारी लेने के साथ ही नैक से जुड़े कार्यो आरंभ कर दिया. उन्होंने नैक को दोबारा एक अपील पत्र भेजा है. ताकि जो त्रुटि है उनकी जांच पुन: की जाये और नैक ग्रेडिंग पर पुन: विचार किया जाये. अपील पत्र की स्वीकृति भी मिल गयी. दोबारा कई कागजात को अपलोड किया गया. आगामी 18 फरवरी को पुन: एक बार नैक ग्रेडिंग को लेकर निर्णय लिया जायेगा. हालांकि बताया गया कि एसएसआर रिपोर्ट पर ही 70 प्रतिशत की कमियां है. जिसके कारण ग्रेडिंग पर अधिक सुधार होने की संभवना कम दिख रही है. इसे भी पढ़ें :लेखक">https://lagatar.in/writer-sandeep-murarka-is-writing-new-stories-of-tribals/">लेखक

संदीप मुरारका लिख रहे आदिवासियों की नई कहानियां

कागजात के आधार पर ग्रेडिंग सुधार होने की संभवना - डॉ पीके पाणी

कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि नैक कार्याकालय ने कोल्हान विश्वविद्यालय का अपील पत्र की स्वीकृति प्रदान कर दी है. जो त्रुटि है उसकी सुधार कर अपलोड कर दिया गया है. निरीक्षण तो नहीं होगा लेकिन कागजात के आधार पर ग्रेडिंग सुधार होने की संभवना है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railways-canceled-six-trains-from-mega-block-near-lotapahar/">जमशेदपुर

: लोटापहाड़ के पास मेगा ब्लॉक से छह ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp