Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि : स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के विद्यार्थियों ने नई शिक्षिका का धूम धाम से किया स्वागत

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में मंगलवार को नई शिक्षिका डॉ. मुदिता चंद्रा का स्वागत समारोह बड़ी धूम धाम से किया गया. समारोह का शुभारंभ विभागाध्यक्ष संतोष कुमार, नई शिक्षिका मुदिता चंद्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. स्वागत समारोह में डॉ. चंद्रा ने अपनी छात्र जीवन के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया और कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी छात्रों के अनुशासन को सराहा और गुरु के महत्व को बताया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-massas-submitted-memorandum-to-eo-of-chinap-regarding-water-cleanliness-and-other-demands/">धनबाद

:  पानी, सफाई व अन्य मांगों को लेकर मासस ने चिनप के ईओ को सौंपा ज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए आयोजित

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे. जिसमें सेमेस्टर एक की छात्रा प्रीति बोदरा ने सुंदर नृत्य दिखाई. राज राउत ने भी हिंदी के कवि संत कबीरदास जी के दोहों को गीत के रूप में प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. इस अवसर पर सहायक शिक्षिका सुमली कुमारी रितु सिंह, मनीषा केशरी, संजय बानरा, सरिता देवगम, दशरथ महाराणा, प्रीति बोधरा, सीयौन मूंदया, प्रकाश यादव, सरोज सवैयां, पूजा गोप, अदिति कुई, नागेश्वरी बारी आदि छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही