Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में सितंबर महीने में होगा छात्रसंघ चुनाव, तैयारी शुरू

 
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में सितंबर महीने में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय स्तर में चुनाव की तैयारी हो रही है. इस बार चुनाव में 34 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे, जो अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे. वहीं, छात्र प्रतिनिधियों व विश्वविद्यालय परिसर में लगातार विद्यार्थियों के धरना-प्रदर्शन होने के बाद विश्वविद्यालय ने चुनाव कराने का निर्णय लिया है. हालांकि, अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन डीएसडब्ल्यू को चुनाव की तैयारी करने का आदेश दिया गया है, ताकि समय रहते चुनाव किया जाए. इसे भी पढ़े :  खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-rajo-sankranti-festival-celebrated-with-simplicity/">खरसावां

: सादगी के साथ मनाया गया रजो संक्रांति पर्व

सरकार के आदेशानुसार कराया जाएगा चुनाव 

इधर, विश्वविद्यालय ने भी चुनाव कराने की बात सरकार तक पहुंचा दी है. सरकार के आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय में चुनाव कराया जाएगा. मालूम हो कि लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव हो रहा है. साथ ही इस बार तीन नए डिग्री कॉलेज में भी चुनाव कराने का निर्णय लिया जा चुका है. इसके अलावा एफिलेटेड कॉलेजों में भी चुनाव कराने को लेकर सभी कॉलेजों को पत्राचार किया जाएगा. प्राइवेट कॉलेज में चुनाव होने से वहां के विद्यार्थी भी अपनी समस्या को विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के सामने रख सकते हैं. इसे भी पढ़े :  चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-schools-selected-for-swachh-vidyalaya-award/">चाकुलिया

: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए तीन विद्यालय का हुआ चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही