Search

 
 
 

चाईबासा : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कोल्हान विवि के तीरंदाजी टीम का जलवा

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : उत्तर प्रदेश के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित पांच दिवसीय तृतीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कोल्हान विश्वविद्यालय का जलवा रहा. कोल्हान विवि की आर्चरी टीम ने बेहतर अंक हासिल कर फाइनल स्टेप में पहुंच गया. साथ ही एकल प्रदर्शन में बेहतर रहा. आर्चरी के रिकर्व महिला वर्ग में कोल्हान विश्वविद्यालय की आंशिका कुमारी ने 50 मीटर में 643 अंक प्राप्त किया व दूसरे स्थान पर रहीं. वह कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की रिद्धि से मात्र एक अंक से पीछे रही. दूसरे राउंड में कोल्हान की निर्मला महतो, स्नेहा गोप एवं सानिया शर्मा ने भी जगह पक्का किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cwc-and-labor-department-rescue-four-child-laborers/">किरीबुरू

: सीडब्ल्यूसी व लेबर डिपार्टमेंट ने चार बाल मजदूरों का किया रेस्क्यू

कई लोगों ने टीम को दी बधाई

इस प्रकार रिकर्व में व्यक्तिगत उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. वहीं, टीम स्पर्धा में भी महिला तीरंदाजों ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुये 1815 अंकों की प्राप्ति कर फाइनल में जगह बनायी. इस उपलब्धि पर कोल्हान विवि के कुलपति सह कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने टीम को बधाई दी है. साथ ही टीम मैनेजर अंबरीश दास ने कहा कि तीरंदाजों से नई कीर्तिमान स्थापित करने की अपेक्षा रखते है. खेल प्रभारी डॉ एमएन सिंह ने भी टीम के प्रति हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई दी. वहीं डीएसडब्ल्यू डॉ एससी दास ने भी टीम को बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही