Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि का इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता जनवरी में, तैयारी पूरी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह तक इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होना है. जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बार प्रतियोगिता की मेजबानी जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर करेगा. प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल होंगे. अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल हो इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है. कोल्हान विवि के खेल प्रभारी डॉ एमएन सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय का बेहतर प्रदर्शन रहा है. इंटर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ी शामिल होकर अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा चुके है और कई पदक भी हासिल किया है. उन्होंने कहा कि विवि के खेल कैलेंडर के मुताबिक इस बार जनवरी माह में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर इसकी मेजबानी करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-coke-plant-employees-house-stolen-family-members-are-in-puri/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कोक प्लांट के कर्मचारी के घर चोरी, पुरी में हैं परिवार के लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही