Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के एमएड फर्स्ट सेमेस्टर का परिणाम जारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से एमएड फर्स्ट सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है. विद्यार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. कुल 21 विद्यार्थी का परिणाम जारी किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने बताया कि वेबसाइट में परिणाम जारी कर दिया गया है. विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी विद्यार्थियों का मार्कशीट भी जारी कर दिया जाएगा. एक माह के अंदर ही सभी विद्यार्थियों का परिणाम जारी कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-disability-percentage-checked-in-divyang-camp/">गिरिडीह

: दिव्यांग शिविर में दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच

अगस्त में ही हुई थी परीक्षा

अगस्त माह में ही परीक्षा आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि अन्य विषय के भी परिणाम जल्द ही जारी कर दिये जाएंगे. विश्वविद्यालय की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि सत्र विलंब ना हो इसको लेकर दिन रात एक कर परीक्षा विभाग काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पीजी सेमेस्टर फोर्थ का परीक्षा आयोजित होने के पश्चात एक माह के अंदर ही परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी 20 सितंबर से ही पीजी सेमेस्टर फोर्थ की परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही