Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कोल्हान विवि की आंशिका ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय की तीरंदाजी खिलाड़ी आंशिक कुमारी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है. पांच दिवासीय इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को आयोजित फाइनल में आंशिक ने रिकर्व व्यक्तिगत महिला इंवेट में गोल्ड अपने नाम किया. छात्रा की इस उपलब्धि पर कोल्हान विवि के कुलपति मनोज कुमार ने हार्दिक बधाई देते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने टीम के सभी सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करें इसको लेकर स्पोर्ट में तैयारी कराया जाएगा. वर्तमान समय में जो भी स्थिति हो, लेकिन आने वाले भविष्य के लिये योजना तैयार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-parties-fight-in-family-dispute-case-reached-police-station/">जमशेदपुर

: पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट, थाना पहुंचा मामला

कोल्हान विवि के खेल प्रभारी ने भी जताई खुशी

मालूम हो कि पांच दिवसीय तृतीय लो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कोल्हान विवि की तीरंदाजी टीम ने हिस्सा लिया है. अबतक पांच से अधिक मेडल टीम ने हासिल किया है, लेकिन आंशिका कुमारी ने पहला गोल्ड मेडल हासिल कर सभी का मान बढ़ाया है. इस पर कोल्हान विवि के खेल प्रभारी डॉ एमएन सिंह ने कहा कि आज अंतिम दिन है. कुछ इंवेट का खेल शेष है. देर रात तक इसका भी परिणाम आ जायेगा. उन्होंने खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही