Search

 
 
 

चाईबासा : एक अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे कोल्हान विवि के पीजी सेमेस्टर-फोर्थ के परीक्षा फॉर्म

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2020–22) का परीक्षा फॉर्म विद्यार्थी एक अगस्त से ऑनलाइन भर सकते हैं. इसे लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. विद्यार्थी 13 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इस बार विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म के लिए अतिरिक्त शुल्क अदा करनी होगी. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 200 रुपये अधिक परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है. रेगुलर विधार्थी परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 1,410 रुपये ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, जबकि एक्स विद्यार्थियों का शुल्क 710 रुपये निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-farmers-goshthi-organized-at-birbans-panchayat-secretariat/">आदित्यपुर

: बीरबांस पंचायत सचिवालय में किसान गोष्ठी आयोजित

विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी भर सकते हैं फॉर्म  : डॉ. अजय कुमार

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कहा कि निर्धारित समय पर सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा फॉर्म भर दें. 13 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है, जिसके बाद बंद हो जाएगा. हालांकि 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 से 20 अगस्त तक विद्यार्थी अपना फॉर्म भर सकते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हार्ड कॉपी संबंधित कॉलेज और पीजी विभाग में जमा करें. वहीं, कॉलेज ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात कुछ दिनों के बाद अपना हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करें, ताकि किसी तरह की परेशानी विद्यार्थियों को न हो. साथ ही पीजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा सितंबर माह तक आयोजित की जाएगी. इसको लेकर परीक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhandi-johar-album-dedicated-to-world-tribal-day/">चाईबासा

: विश्व आदिवासी दिवस के लिए समर्पित है झारखंडी जोहार एलबम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही