Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के विभिन्न कॉलेज के टॉपरों ने पीजी विभाग में दिया योगदान

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के 2020-22 के विषयवार टॉपरों ने पीजी विभाग में अपने संबंधित विषय के एचओडी को कागजात सौंप कर अपना योगदान दे दिया है. अबतक 19 विद्यार्थियों ने योगदान दे दिया है. बाकी चार विभाग के टॉपर अभी तक योगदान नहीं दिये है. यह टॉपर कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के है. पीजी विभाग से सिर्फ पांच विषय के ही टॉपर है. सभी टॉपर सहायक प्रोफेसर के रूप में अपना योगदान दिये है. इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति">https://lagatar.in/jharkhand-visit-of-president-draupadi-murmu-mock-drill-carcade-from-airport-to-raj-bhavan/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: एयरपोर्ट से राजभवन तक किया गया कारकेड का मॉक ड्रिल

सभी का कार्यकाल एक साल का होगा

सभी टॉपरों का कार्यकाल एक साल तक है. मालूम हो कि तत्कालीन राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के दौरान एक आदेश जारी किया था जिसमें प्रत्येक विषय के टॉपर विद्यार्थी को एक साल तक पीजी विभाग में पढ़ाने का अवसर दिया है. यह सभी सहायक प्रोफेसर के रूप में पढ़ायेंगे. इसके एवज में राजभवन की ओर से छात्रवृति के रूप में प्रत्येक माह 15000 रुपये तक प्रदान किये जायेंगे. यह सारी प्रकिया विश्वविद्यालय स्तर से होगी. जिसके बाद से अबतक नियमित रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय में टॉपर के पढ़ाने का परंपरा जारी है. इसे भी पढ़ें :मनीष">https://lagatar.in/manish-kumar-gets-additional-charge-of-jvvnl-md-avinash-kumar-on-leave-till-may-31/">मनीष

कुमार को मिला JVVNL एमडी का अतिरिक्त प्रभार, अविनाश कुमार 31 मई तक अवकाश पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही