Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही केयू के कर्मचारी व शिक्षकों को मिलेगा वेतन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही अपना मासिक भुगतान ले पाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर सभी कॉलेजों को भेज दिया है. कॉलेज को प्रत्येक माह वेतन भुगतान की रिपोर्ट भेजने के साथ ही सभी कर्मचारी व शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति संबंधित प्रिंट निकाल कर हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय को भेजना होगा. विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को 1 अप्रैल से अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया है. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पानी ने कहा कि लगातार उपस्थिति को लेकर खानापूर्ति की शिकायत मिल रही थी. जिसके कारण विश्वविद्यालय ने कड़ा निर्णय लेते हुए सभी कॉलेजों में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर दिया है. उन्होंने कहा कि पीजी विभाग में भी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी बायोमेट्रिक सिस्टम से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे जिसके बाद ही उनका भुगतान होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-day-padmabai-rungta-district-chess-competition-begins/">चाईबासा

: तीन दिवसीय पद्माबाई रुंगटा जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही