Search

 
 
 

चाईबासा : केयू ने जूलॉजी विभाग के पूर्व एचओडी डॉ अमर को किया रिलीव, अविलंब मनोहरपुर डिग्री कॉलेज में योगदान देने का आदेश

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर जूलॉजी विभाग के पूर्व एचओडी डॉ अमर कुमार को विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग से रिलीव कर दिया है. डॉ अमर कुमार को अब मनोहरपुर डिग्री कॉलेज में अविलंब योगदान देने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-many-competitions-organized-in-ml-rungta-plus-two-high-school-under-fit-rungta-program/">चाईबासा

: एमएल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में “फिट रूंगटा” कार्यक्रम तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित
हालांकि कोल्हान विश्वविद्यालय ने गुरुवार को ही जूलॉजी विभाग के एचओडी डॉ अमर कुमार का तबादला मनोहरपुर डिग्री कॉलेज कर दिया था. जहां नई शिक्षा नीति के तहत नए कोर्स चलाए जा रहे हैं. उसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है. बता दें कि गुरुवार को ही टाटा कॉलेज के जूलॉजी विभाग की शिक्षिका डॉ अंजना प्रेमा वंदना खलखो का तबादला पीजी डिपार्टमेंट जूलॉजी विभाग में तबादला कर एचओडी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही