Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कुड़माली भाषा की त्रैमासिक पत्रिका पेरूवा का होगा प्रकाशन, बनी कमिटी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान में पहली बार कुड़माली भाषा को बढ़ावा देने के लिये ‘पेरूवा’ नामक एक त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन होने जा रहा है. इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय भाषा व जनजातीय भाषा में शोध करने वाले शोधार्थियों के लेख के अलावा युवा साहित्यकार को मंच दिया जायेगा. पत्रिका के प्रकाशन को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. पत्रिका का पहला संस्करण जुलाई माह में निकाला जायेगा. साथ ही पत्रिका संचालन को लेकर एक कमिटी तैयार की गई है. जिसमें कुड़माली भाषा के साहित्यकार सह संपादक शंकरलाल महतो, साहित्यकार खगेश्वर महतो, झारखंड आंदोलकारी दिनेश महतो, रिटायर शिक्षक नकुल महतो, काशीनाथ महतो के अलावा लगभग 12 सदस्य शामिल है. इसमें वरिष्ठ साहित्यकार से लेकर युवा साहित्यकारों को भी जगह दिया गया है. इसे भी पढ़ें :  रांची:">https://lagatar.in/ranchi-after-the-uproar-in-the-government-polytechnic-college-the-principal-said-the-list-of-hostel-allotment-will-be-issued-on-saturday/">रांची:

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हंगामे के बाद प्रिंसिपल ने कहा- शनिवार को हॉस्टल अलॉटमेंट की लिस्ट जारी कर दी जायेगी

कोल्हान विवि के टीआरएल विभाग करेगा जर्नल का प्रकाशन

कोल्हान विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग की ओर से जर्नल का प्रकाशन किया जायेगा. इसको लेकर भी तैयारियां शुरू हो गयी है. जर्नल प्रकाशन को लेकर एचओडी डॉ. बीरबल हेंब्रम की अध्यक्षता में एक कमिटी तैयार की गई है. यह कमिटी विभिन्न लेखों का संग्रह करेगी. इस जर्नल में अधिकतर लेख वैसे व्यक्ति का लिया जायेगा जो क्षेत्रीय व जनजातीय विषय पर शोध कर रहे है. उन शोधार्थियों को प्रमुखता से जगह दी जायेगी. साथ ही इसमें अन्य कई विवि के शोधार्थी भी शामिल होंगे. छह माह तक नये जरनल का प्रकाशन होगा.

टीआरएल विभाग कर चुका है एक पत्रिका का प्रकाशन

मालूम हो कि पिछले वर्ष ही टीआरएल विभाग एक पत्रिका का प्रकाशन कर चुका है. साथ ही समय-समय पर विद्यार्थियों के हित के लिये पुस्तक व पत्रिका का भी प्रकाशन करते आ रहे है. इसमें जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के विकास के लिये संग्रह रहता है और कई प्रसिद्ध लेखकों के लेख को भी जगह दी गयी है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-you-give-us-electricity-gm-broke-down-from-leader-to-businessman/">धनबाद

: आप हमें बिजली दो-जीएम पर नेता से व्यापारी तक टूट पड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही