Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : केयू के बीएड सेमेस्टर वन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, 1200 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के बीएड सेमेस्टर वन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से गुरुवार को संपन्न हुई. द्वितीय पाली में परीक्षा आयोजित की गई. महिला कॉलेज चाईबासा के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज बनाया गया था. गुरुवार को अंतिम परीक्षा संपन्न हुई. 1 अगस्त से परीक्षा आरंभ हुई थी जो 4 अगस्त तक चली. जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में आयोजित परीक्षा में कुल 97 विद्यार्थी शामिल हुए. जबकि एक विधार्थी अनुपस्थित रही. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birth-anniversary-of-mahakavi-tulsidas-celebrated-in-dav-school/">चाईबासा

: डीएवी स्कूल में महाकवि तुलसीदास की मनाई गई जयंती 
परीक्षा में किसी तरह का कदाचार ना हो इसको लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. ताकि विद्यार्थी परीक्षा में कदाचार ना कर सके. कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन परीक्षा में किया गया. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से बीएड सेमेस्टर वन की परीक्षा सभी कॉलेजों में चल रही थी. जिसमें लगभग 1200 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. विश्वविद्यालय की ओर से पूरे कोल्हान में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही