Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा की शिकायत पर श्रम अधीक्षक ने मंगलवार को झींकपानी प्रखंड और तांतनगर प्रखंड को जोड़ने वाली इली नदी पर बन रही मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत काम करने वाली मजदूरों से कार्य स्थल पर जाकर मुलाकात की. उन्होंने मजदुरों को मिलने वाले मजदूरी की जानकारी ली और उनका बयान दर्ज किया. मजदूरों ने बताया कि ढलाई के काम में उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है. जबकी जिप सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि मजदूरों का हक खुलेआम मारा जा रहा है. श्रम विभाग में पदाधिकारी की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि इस तरह की शिकायत ना मिले. उन्होंने कहा कि आगामी जिला परिषद की बैठक मे मजदूरी से सम्बंधित मामला उठाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-agreement-reached-in-laborers-death-management-agreed-to-pay-13-50-lakh-compensation/">आदित्यपुर
: मजदूर की मौत मामले में हुआ समझौता, 13.50 लाख मुआवजा देने पर प्रबंधन ने जताई सहमति [wpse_comments_template]
: मजदूर की मौत मामले में हुआ समझौता, 13.50 लाख मुआवजा देने पर प्रबंधन ने जताई सहमति [wpse_comments_template]
Leave a Comment