Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के अर्थशास्त्र विभाग में शिक्षकों की कमी, विद्यार्थी परेशान

 
Chaibasa (Sukesh kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में शिक्षकों की कमी की वजह से विद्यार्थियों की कक्षाएं समय पर नहीं होती है. लगातार शिक्षक बहाली की मांग विभाग की ओर से की जा रही है. लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. हालांकि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से सरकार को बहाली प्रक्रिया शुरू करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है. लेकिन सरकार ने अभी तक बहाली संबंधित किसी तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं की है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-saksham-welfare-trust-organized-a-poster-making-competition/">आदित्यपुर

: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने किया पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

अन्य विषय के शिक्षकों की बहाली हो चुकी है

जबकि विश्वविद्यालय के अन्य विषय के शिक्षकों की बहाली हो चुकी है. कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में लगभग 200 की संख्या में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं. लेकिन शिक्षकों की संख्या मात्र तीन ही है. इसमें गेस्ट शिक्षक भी दो है. अस्थाई शिक्षक सिर्फ एचओडी ही है. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पानी ने कहा कि अर्थशास्त्र के अलावा अन्य विषय में भी शिक्षकों की बहाली होगी. इसके प्रक्रिया शुरू हो गई है. सरकार के पास विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है. रोस्टर के अनुसार बहाली होगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-father-of-two-children-commits-suicide-in-dispute-with-wife/">आदित्यपुर

: पत्नी से विवाद में दो बच्चों के पिता ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही