Search

 
 
 

चाईबासा : एलएडीसी के सदस्यों ने लीगल एड क्लीनिक का किया निरीक्षण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में एलएडीसी (लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल) के प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद, उप प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद दास और रत्नेश कुमार के द्वारा स्थानीय मंडल कारा में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया. साथ ही मंडल कारा के बंदियों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान वैसे बंदियों के बारे में जाना गया जिनके पास केस लड़ने के लिए कोई अधिवक्ता नहीं है, ताकि उन्हें प्राधिकार के माध्यम से अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-office-of-sampoorna-humanity-welfare-association-inaugurated/">चाकुलिया

: संपूर्ण मानवता कल्याण संघ का कार्यालय उद्घाटित

माह के पहले व दूसरे रविवार को आयोजित होता है कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्राधिकार द्वारा माह के पहले और दूसरे रविवार को यह कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कारा अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति और जेलर लवकुश भी मौजूद थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही