Search

चाईबासा : झारखंड वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने लगन देव राय

Chaibasa : झारखंड राज्य वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष के रूप में लगन देवराय को मनोनीत किया गया है. जबकि संयुक्त सचिव धर्मेंद्र महतो बनाए गए हैं. लगभग एक दशक के बाद संगठन के लिये नये पदाधिकारियों का चयन कर इसका विस्तार किया गया है. इस मौके पर उपस्थित झारखंड राज अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महामंत्री नवीन कुमार ने बताया कि तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के संगठन का कार्य ऐसा हो की संघ की बातें सरकार तक पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-know-how-much-compensation-is-given-in-case-of-death-due-to-snake-bite/">जमशेदपुर

: जानिए सांप काटने से मौत होने पर कितना मिलता है मुआवजा
आज सरकार हमारे जायज अधिकारों की कटौती कर रही है जो उचित नहीं है. अब संगठन में नए और पुराने पेंशन स्कीम वाले सदस्यों को जोड़ा जाएगा जो संयुक्त रूप से मिलकर काम करेंगे ताकि संगठन मजबूत हो और सरकार हमारी बातों को प्रमुखता के साथ सुने. उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा का ज्ञान उनके लिए आवश्यक है जो कर्मचारियों के बीच सरकार की नीतियों को उन्हीं की भाषा में स्पष्ट रूप से रखते हैं. संघ भर्ती, प्रोन्नति पर उन्होंने कहा कि संघ नियमावली लागू करने के लिए प्रयत्नशील है. इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय मंत्री रविंद्र नाथ ठाकुर कमल कांत दास तुषार कांति बनर्जी ने अपनी बातों को रखा. इसे भी पढ़ें :  राजधानी">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-ban-operation-of-heavy-vehicles-in-kalaiya-panchayat-of-jagannathpur/">राजधानी

में माहौल बिगाड़ने की साजिश, धार्मिक स्थल के पास फेंका प्रतिबंधित मांस

संगठन में शामिल किये गये प्रतिनिधि

संघ के संयुक्त सचिव- संघ के संयुक्त सचिव के रूप में रोशन लुगुन भीम हांसदा अमर सिंह गोप, विजय कुमार गोप, सत्यपाल सिंह मारला, आनंद कुमार गागराई, तथा महेश्वर चातर. उपाध्यक्ष पद पर - भानु शंकर दास, उदय शंकर, विक्टोरिया एक्का ,राधिका मुंडा, राजाराम हेंब्रम, रामेश्वर गोप, तथा सुनील प्रसाद गुन्डवा को शामिल किया गया कोषाध्यक्ष सुशील भेगरा कोषाध्यक्ष संघर्ष अध्यक्ष तनुचंद गरनायक, संघर्ष भंति संतोष सिंह मुंडा संघर्ष उपाध्यक्ष हिटलरभुईयां, अभिषेक लाल दास संयुक्त संयुक्त संघर्ष मतियस भुईयां बालेश्वर महतो मनोनित किये गये. कार्यकारिणी के सदस्यो में परमेश्वर पानलक्ष्मी मुर्मू, वीरेन्द्र महतो, संजय कुमार सिन्हा एलिस बरजो गोपाल जी सिंह सुखना मुखी विनोद कुमार गोप लिलिन बाहा कालुन्डिया जीतन पूर्ती तथा बावनसेन को शामिल किया गया.
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp