Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड के कमारहातु में मागे पर्व के अवसर पर मसकल फाउंडेशन की ओर से सात किलोमीटर दूरी की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित हुई. दौड़ में सीनी, तांतनगर के लालू कालुंडिया ने 20 मिनट इक्कीस सेकंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. तांतनगर के ही गुमदाबासा के कृष्णा बानरा ने द्वितीय और सदर के टेकराहातु निवासी राजेश सावैयां ने तृतीय स्थान हासिल किया. इसे भी पढ़ें :गोस्सनर">https://lagatar.in/two-day-film-festival-organized-at-gossner-college-more-than-50-films-will-be-screened/">गोस्सनर
कॉलेज में दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, 50 से अधिक फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
: पिताजुड़ी में आग से चिंटू वैरायटी स्टोर स्वाहा, लाखों का नुकसान [wpse_comments_template]
कॉलेज में दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, 50 से अधिक फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
झंडी दिखाकर धावकों को किया गया रवाना
प्रतियोगिता में अन्य सात धावकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. इससे पूर्व भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुम्बई के वैज्ञानिक सहायक पाइकिराय देवगम और पूर्व कैप्टन भीम सिंह देवगम ने झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया. इस मौके पर पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम, सोमय देवगम,सामु देवगम,कृष्णा देवगम,अर्जुन देवगम, सोनासिंह देवगम,सिंगराय देवगम,तुराम देवगम,राजेश देवगम ,अभय देवगम,सिंगराय देवगम,प्रकाश देवगम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-chintu-variety-store-destroyed-by-fire-in-pitajudi-loss-of-lakhs-2/">चाकुलिया: पिताजुड़ी में आग से चिंटू वैरायटी स्टोर स्वाहा, लाखों का नुकसान [wpse_comments_template]
Leave a Comment