Search

चाईबासा : महिला कॉलेज में चंद्रयान-3 के लैंडिंग का किया गया प्रसारण

Chaibasa (Sukesh kumar) : चंद्रयान-3 का चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग का वीडियो महिला कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में गुरुवार को दिखाया गया. कॉलेज की छात्राओं और प्राध्यापकों ने इसे दोपहर 12 बजे से एक बजे तक देखा. इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम भारतीयों के लिए यह गर्व का क्षण है. भारत को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है.  मौके पर 100 से अधिक छात्राएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-dispute-between-womens-groups-due-to-financial-irregularities/">किरीबुरू

: वित्तीय अनियमितताओं की वजह से महिला समूहों के बीच विवाद

इसरो की बहुत बड़ी उपलब्धि

मौके पर प्रशांत पात्रा ने कहा कि इसरो की बहुत बड़ी उपलब्धि है. इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिला के छात्र भी शामिल हैं. प्रो. राजीव लोचन ने कहा कि छात्र अच्छी तरह पढ़ कर अच्छे साइंटिस्ट बन सकते हैं और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. मंच का संचालन डॉक्टर अर्पित सुमन टोप्पो और धन्यवाद ज्ञापन मोबारक करीम हाशमी ने किया. मौके पर डॉ. सुचिता बाड़ा, डॉ. पुष्पा कुमारी, प्रो. बबिता कुमारी, प्राे. सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो. धनंजय कुमार, प्रो. मदन मोहन मिश्रा, प्रो. शताब्दी दत्ता, प्रो. चंद्रमोहन हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-girl-worship-in-tulsibani-shivram-ashram-2/">चाकुलिया

: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में हुई कन्या पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//