Search

चाईबासाः सारंडा में लैंड माईन ब्लास्ट, कोबरा के सहायक कमांडेंट घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी

Chaibasa: चाईबासा जिला के सारंडा क्षेत्र में हुए एक लैंड माईन ब्लास्ट में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक घायल घायल हो गये हैं. वह कोबरा के 209 बटालियन का सहायक कमांडेंट हैं.
 
सांकेतिक तस्वीर

Chaibasa: चाईबासा जिला के सारंडा क्षेत्र में हुए एक लैंड माईन ब्लास्ट में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक घायल घायल हो गये हैं. वह कोबरा के 209 बटालियन का सहायक कमांडेंट हैं.

जानकारी के मुताबिक सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कांबिंग ऑपरेशन चला जा रहा है. 28 फरवरी को भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरु किया गया था. ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक प्रेशर बम विस्फोट हो गया और सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गये. 

बताया जाता है कि घायलय सहायक कमांडेंट का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किये जाने की तैयारी है. इलाज के लिए उन्हें रांची में भर्ती कराया जायेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही