Search

 
 
 

चाईबासा : भारी ट्रकों के आवाजाही से बालान्डिया-सिंहपोखरिया सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला पंचायत समिति सदस्य संघ के अध्यक्ष खेमकरण बिरुवा के नेतृत्व में संघ के लोगों ने आयरन ओर से लदे भारी ट्रकों को बालांडिया-सिंहपोखरिया रोड पर चल रहे सभी ट्रकों को रोक कर वापस करा दिया है. जिला पंसस के अध्यक्ष ने परिस्थिति को देखते हुए मंझारी थाना प्रभारी, हाटगम्हरिया के थाना प्रभारी को फोन पर सूचना दिया एवं बांलाडिया चौक पर स्थित वन विभाग के चेकपोस्ट पर तैनात गार्ड को चेकपोस्ट में जाकर गाड़ी पार नहीं करने की निवेदन किया. खेमकरण ने इस संबंध में बताया कि सिंहपोखरिया -बालांडिया मार्ग में भारी वाहनों को आवाजाही पूर्व से ही प्रतिबंधित है. लेकिन पिछले कुछ माह से इस मार्ग पर काफी मात्रा में आयरन ओर से लदे ट्रक की आवाजाही हो रही है, जिससे ग्राम आसुरा के पास सड़क पर करीब तीन फीट का गड्ढा बन गया है. उसके अलावा पूरे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे एवं दरारें पड़ने लगे हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-youth-state-committee-of-jdu-expanded-in-charge-of-the-district-appointed/">झारखंड

युवा जदयू की प्रदेश कमेटी का विस्तार, नियुक्त किए गए जिले के प्रभारी

बालांडिया गांव के ग्रामीणों ने पुलिस पर वसूली का लगाया आरोप

जिला प्रशासन इस मामले से अवगत पहले से है. सूत्रों के अनुसार जुलाई माह की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसकी जानकारी जिला के वरीय पदाधिकारियों को दी गई थीस, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. साथ ही बालांडिया गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन ट्रकों से पुलिस की पीसीआर वैन बांलाडिया चौक के वन विभाग के चेक पोस्ट के पास वसूली भी करते हैं. इस पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार बिरुवा ने बताया कि हमलोग का घर सड़क के बहुत ही नजदीक है इस ट्रकों की आवाजाही से सभी परिवार वाले हमेशा सहमे रहते हैं क्योंकि इन ट्रकों की स्पीड काफी तेज होती है. जिससे हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. इसलिए इस मार्ग से इन लाइन ट्रकों का आवाजाही पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए. ट्रकों का आवाजाही बंद करने वालों में खेमकरण बिरुवा, राकेश कुमार बिरूवा, हुरदुब कुंकल, अमर सिंह पुरती, रोशन बिरूवा, कमल बिरूवा, करैला बिरूवा, लाल सिंह दोहरा, डंसर बिरूवा, ब्रजमोहन बिरूवा, नरगेश कुंकल, शिवचरण बिरुवा एवं माइकल कुंकल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही